Smallest Country in the World:
Intro :
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम बात करने वाले हैं कि दुनिया सबसे छोटा देश कौन सा है आर्टिकल को शुरू से लेकर एंड तक जरूर पढ़िएगा दोस्तो। एंड चलिए शुरू करते आर्टिकल को।
वर्ल्ड पापुलेशन डे के दिन UN ने अपनी रिपोर्ट के अंदर बताया कि दुनिया 8 बिलियन जनसंख्या के करीब पहुंचने वाली है और इसी मौके पर यह भी बताया गया कि 2023 तक भारत है जो जनसंख्या के मामले में चीन से आगे निकल जाएगा।
लेकिन दुनिया में कई ऐसे देश है जो कम जनसंख्या से जूझ रहे हैं। बुल्गारिया, लिथुआनिया समेत कई देश है जो जनसंख्या डिक्लाइन का भी सामना कर रहे हैं।
आज हम आपको ऐसे देश या माइक्रोनेशन के बारे में बताने वाले हैं जो कि क्षेत्रफल और आबादी की दृष्टि से दुनिया के सबसे छोटे देश है।
माइक्रोनेशन क्या होता है
माइक्रोनेशन ऐसे देश होते हैं जो कि बहुत छोटे होते हैं। ऐसे देशों को UNO देश की मान्यता नहीं देता।
अब जानते हैं कि दुनिया का सबसे छोटा देश कौन सा है।
दोस्तों अगर कोई आपसे पूछे कि दुनिया का सबसे छोटा देश कौन सा है? तो आपका जवाब क्या होगा? अगर आप सामान्य जानकारी रखते हैं तो आपका जवाब वेटिकन सिटी होगा।
लेकिन आज हम आपको ऐसे देश के बारे में बताने वाले हैं जिसको गूगल मैप के जरिए खोजना बहुत ही मुश्किल है और उस देश में 50 से भी कम लोग रहते हैं।
यह देश समुंदर के बीच में सिर्फ दो पिलर के ऊपर बसा हुआ है। इंग्लैंड के सफोल्क समुद्री तट के करीब 10 किलोमीटर दूर यह देश पुराने हो चुके 1 किले पर बसा हुआ है इसका नाम! सीलैंड है इसे ब्रिटेन ने दूसरे वर्ल्ड वॉर के दौरान बनाया था और बाद में खाली कर दिया.
इस देश को अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त नहीं है इसलिए इसे माइक्रोनेशन भी कहते हैं। खंडहर हो चुके इस किले को रफ फोर्ट के नाम से भी जाना जाता है. सीलैंड का क्षेत्रफल 250 मीटर यानी एक चौथाई किलोमीटर ही है.
सीलैंड पर अलग-अलग लोगों का कब्जा रहा. हालांकि अक्टूबर 2012 में रॉय बेट्स नाम के शख्स ने खुद को सीलैंड का प्रिंस घोषित कर दिया. उनकी मौत के बाद यहां उनके बेटे माइकल का राज है. 2011 की जनगणना के अनुसार सिलैंड में सिर्फ 27 लोगों की जानसंख्या ही बताई गई। इस बेहद छोटे कंट्री में आजीविका का कोई साधन नहीं है. लेकिन जब पहली बार लोगों को इस छोटे से देश के बारे में पता चला तो उन्होंने खूब डोनेशन दिया इनसे उनको खूब मदद मिली अब यहां पर बाहर से कहीं टूरिस्ट भी आते हैं।
इस छोटे से देश को लेकर एक वेबसाइट भी बनी है. आप चाहें तो https://sealandgov.org/ पर जाकर प्रिंसिपैलिटी ऑफ सीलैंड की वेबसाइट विजिट कर सकते हैं. वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, इस कंट्री के पास अपना राष्ट्रीय झंडा(National Flag), राष्ट्रगान (National Anthem) और अपनी करेंसी (Currency) तक है।
यह तो एक ऐसा देश था जिसको अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त नहीं थी लेकिन अब शांति है ऐसा कौन सा देश है जिस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता भी प्राप्त है और दुनिया का सबसे छोटा भी देश है।
वेटिकन हिल पर स्थित देश वेटिकन सिटी अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सबसे छोटा देश है. पहले यह इटली के अधीन था, लेकिन 1929 में यह आजाद हो गया. 0.44 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल वाले इस देश की आबादी 800 है. यहां इटैलियन भाषा बोली जाती है, जबकि करेंसी के तौर पर यूरो चलता है. यहां सभी किस्म की शक्तियां पोप के पद पर आसीन व्यक्ति के हाथों में होती है. Pontifical Commission for Vatican City State नाम की संस्था हर 5 साल में पोप की नियुक्ति करती है.
धन्यवाद,



